जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर खोला जाएगा. सेंटर को खोलने से पहले मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कैलाश कुमार एमजीएम पहुंचे. अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ करण सिंह के साथ निदेशक ने पीजी बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल का निरीक्षण किया. यहीं सेंटर खोला जाएगा. इसके बाद निदेशक ने सभी के साथ बैठक की.(नीचे भी पढ़े)
पत्रकारों से बात करते हुए निदेशक ने बताया कि फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों को लेकर सेंटर को चालू कर दिया जाएगा. इसके खुल जाने से डॉक्टर और छात्रों को यहीं ट्रेनिंग मिलेगी. मरीजों का इलाज भी होगा. इस सेंटर के खुलने में 1 करोड़ 20 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 80 लाख रुपए तक की लागत आएगी. इमरजेंसी लाइव सपोर्ट स्किल सेंटर में मेडिकल कॉलेज के सभी प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर और इंटर्न डॉक्टर इसमें सहयोग करेंगे.



