चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को चाकुलिया के जुआलभांगा, रांगामाटिया और मुढ़ाल में ग्रामीणों के साथ बैठक की. डॉ गोस्वामी ने कहा कि हाथियों के आतंक के खिलाफ 6 जुलाई को वन विभाग कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो. उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से 100 हाथियों के झुंड ने चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ प्रखंडों के विभिन्न गांवों में उत्पात मचा रखा है. विगत 2 महीनों के दौरान हाथियों ने 8 लोगों की जानें ले ली. दर्जनों मकानों को तोड़ा और 100 एकड़ से अधिक फसलों को बर्बाद कर दिया है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने यहां के लोगों की हाथियों से सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जंगलों के पास रहने वाले ग्रामीण रात को हाथियों के दहशत से सो नहीं पाते. (नीचे भी पढ़े)
अनेक गांवों में किसान खेती करना बंद कर दिया हैं. हाथियों उपद्रव से लोगों को सुरक्षा देने, हाथियों द्वारा मारे जाने पर मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा, सभी लोगों को टार्च देने और विभिन्न मांगों को लेकर 6 जुलाई को प्रातः 11 बजे चाकुलिया स्टील फैक्ट्री के सामने से विशाल रैली निकाल कर फॉरेस्ट कार्यालय के समक्ष जनसभा होगी. सरकार और वन विभाग को जगाने के लिए हजारों लोग गुरुवा को चाकुलिया पहुंचेंगे. डॉ गोस्वामी ने कहा ग्रामीणों में सरकार एवं वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. मौके पर ग्राम प्रधान मंगल हांसदा, भाजपा नेता बाघराय मांडी, विश्वनाथ सोरेन, करण किस्कू, दुर्गा पद गिरी, सुभेंदु पात्र, सनत गिरी, रिंकू गिरी, अरुण गिरी, फातु हांसदा, विश्वजीत दास, साधुचरण मुर्मू, सुनील हंसदा, शिबू हांसदा समेत अन्य शामिल थे.



