घाटशिला: घाटशिला कालेज में इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 10 जुलाई से नामांकन प्रारंभ होगा. इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन लेने संबंधी आधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है. 6 जुलाई को नामांकन की तैयारी को लेकर कालेज में आवश्यक बैठक होगी.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में नामांकन शुल्क बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट कला में 640, वाणिज्य में 512 तथा विज्ञान में 512 स्वीकृत सीटें हैं जो रिक्त है. प्राचार्य ने यह भी बताया कि 8 जुलाई से नामांकन के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू होगा.



