चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत का दौरा किया और ग्रामीणों को पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी. साथ ही विकास योजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया. इस दौरान सांसद ने कुचियाशोली, बालिबांध, जिरापारा, खाड़बांदा लोहामालिया, बाहादुरपुर समेत अन्य गांव पहुंचकर डोर टू डोर ग्रामीणों से संपर्क किया. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद ने जिरापारा चौक स्थित स्व. रघुनाथ महतो को श्रद्धांजिल दी. इस मौके पर सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है और देश की एक पहचान बनी है. पीएम ने देश के गरीब परिवार के जीवन स्तर उठाने के लिए घर घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चुल्हा, घर- घर शौचालय, पीडीएस के माध्यम से मुफ्त अनाज समेत अन्य कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही उन्होंने कहा कि वे खुद अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं. सांसद ने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखें, वे समाधान करने का प्रयास करेंगे. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मोहन सोरेन, संजय दास, सपन महतो, हीरा महतो, छोटू महतो, अरूण महतो, दीपक महतो, सुधीर महतो, अमियो महतो, लखिन्द्र कपाट, चित्त महतो, पिकलू महतो, लालटू महतो, गोदाधर महतो, तापस महतो, ननी महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




