जमशेदपुर : जमशेदपुर और धनबाद के पासपोर्ट आवेदन केन्द्र शनिवार 8 जुलाई को खुले रहेंगे. रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय शनिवार को भी खुल रहेंगे. इस संबंध में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर (रांची) मनिता के. ने बताया कि जमशेदपुर और धनबाद के लिए पासपोर्ट जारी करना और आसान बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि दोनों शहरों में हमारे आवेदन केंद्र इस शनिवार को खुले रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले 2-3 दिनों के भीतर अपॉइंटमेंट उपलब्ध होने तक जमशेदपुर केंद्र प्रत्येक शनिवार को खुला रहेगा. इच्छुक व्यक्ति अपॉइंटमेंट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन बुक कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं.



