चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात को लेकर कई तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है. जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू किया गया. नालियों में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है. बरसात का पानी नालियों के जरिए लोगों के घरों व आस पास के इलाके में गंदगी से बीमारी होने का खतरा रहता है. (नीचे भी पढ़े)
जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के हर गली और मुहल्ले की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि नपं क्षेत्र के लोगों को बीमारियों से निजात मिल सके. बरसात में नालियों में जन्मे कीड़े मकौड़ों की विस्तार पर रोक लगाने के उद्देश्य से नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू किया गया है.



