जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के नोराडीह निवासी भाजपा नेता आत्माराम मुखी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता सरायकेला टिमनिया के निवासी बुद्धेश्वर लोहार (50) की शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल मे मौत हो गई. उसकी मौत इलाज के दौरान हुई . उसका
आइसीयू में इलाज चल रहा था.(नीचे भी पढ़े)
बुद्धेश्वर लोहार घाघीडीह जेल में 2007 से बंद है. 7 माह पहले उसे आजीवन कारावाज की सजा हुई थी. गुरुवार को जेल में उसकी तबीयत खराब हो गयी थी. इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया.बुद्धेश्वर लोहार ने 2007 में नोराडीह के रहनेवाले भाजपा नेता आत्माराम मुखी की हत्या राहुल सोरेन के साथ मिलकर गोली मारकर की थी.(नीचे भी पढ़े)
घटना के दिन सुबह 5 बजे वह भाजपा नेता के घर पर पहुंचा था और उसे गोली मार दी थी.
घटना के बाद ही पुलिस ने बुद्धेश्वर लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वह 16 सालों से घाघीडीह जेल में बंद था. उसकी शादी नहीं हुई थी. उसके बड़े भाई भुवनेश्वर लोहार जेल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने पर एमजीएम अस्पताल पहुंचे.



