जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय कॉलेज के गेट पर तैनात गार्डों द्वारा छात्राओं के साथ बदतमीजी किये जाने के विरोध में छात्राओं ने विश्वविद्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों के द्वारा छात्राओं के साथ बदतमीजी की गयी. इतना ही नहीं, गार्डों ने छात्राओं के परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. इसको लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश है. इसके विरोध में छात्राओं ने वीमेंस कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. दूसरी ओर छात्राओं के साथ बदतमीजी को लेकर छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये एवं वहां जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में तैनात गार्ड को हटाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
छात्राओं ने प्रबंधन पर भी छात्राओं को परेशान करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एडमिशन को लेकर छात्राएं घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं, इसके बावजूद ना उन्हें फॉर्म मिलता है और ना ही उन्हें कोई रेस्पांस मिलता है. दूसरी उधर इसी मामले को लेकर छात्राओं में भी काफी नाराजगी हैं. सूचना के अनुसार दुर्व्यवहार से गुस्साई छात्राओं एवं छात्र संगठन ने गार्ड को हटाने की मांग को लेकर कॉलेज में जमकर बवाल किया. छात्राओं द्वारा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की किये जाने की भी सूचना मिली है.



