बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मोहनपुर से बोनाबुड़ा सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर बड़े बड़े पत्थर उभर आए हैं जिससे ग्रामीणों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. गांव के ग्रामीण वर्षो से इस सड़क की मरम्मत करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए विधायक समीर महंती विगत दिनों प्रोजेक्ट भवन रांची पहुंचकर ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से मिलकर उक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)
विधायक की पहल पर सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि मोहनपुर से बोनाबुड़ा सड़क की मरम्मत दो किस्तों में करने का आश्वासन दिया है. फिलहाल रघुनाथपुर चौक से जामशोला तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है शेष दूसरे भाग की भी स्वीकृति इसी सप्ताह में मिलने की बात कही.



