जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल का शुक्रवार को यंग इंडियन्स के साथ एकरार हुआ. जिसमें श्रीनाथ पब्लिक स्कूल भविष्य में यंग इंडियन्स के सभी कार्यक्रमों मे अपना सहयोग देगा और साथ ही संस्था अपने द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यालय को सहयोगी बनाएगी. इस संबंध में प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन जे राजेश, विद्यालय की सीसीए ग्रुप की को ऑर्डिनेटर प्रवीण अरोड़ा एवं यंग इंडियन्स के पदाधिकारी विजेल मेहता, ऋषि आरोड़ो के बीच गहन मंत्रणा एवं विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यंग इंडियंस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यालय एक सहयोगी की तरह कार्य करेगा. यह संस्था युवा भारतीयों को एक ऐसा आधार देता है जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सकें. युवा नेत्तृत्व और युवा विचारक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. साथ ही राष्ट्र के विभिन्न समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाती है. विद्यालय छात्र- छात्राओं के सर्वांगिक विकास के लिए काम करती है. केवल मेधावी छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक बच्चों की सहायता कर समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है. साथ ही राष्ट्र के विकास में अपना अहम भूमिका निभाने के लिए तरह-तरह के कौशलों के साथ दक्ष बनाती है.



