घाटशिला : घाटशिला के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता के आवास में मिलकर अंग्वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया. नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी 2014 में केंद्र की सत्ता में आई और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. देश की आजादी के लंबे समय तक लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़ी रहती थी. मोदी की सरकार आई जो माता बहने लकड़ी का चूल्हा में खाना पका कर हम सबों को भोजन कराती थी.(नीचे भी पढ़े)
उन माताओं और बहनों को मोदी सरकार ने लकड़ी चुल्हा के धुआं से आजादी दिलाई. देश हित में ऐसे ही बहुत सारी महत्वपूर्ण काम बाकी है इसीलिए फिर से 2024 में मोदी और भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद और समर्थन देने की जरूरत है. साथ में मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भुक्तु मार्डी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे.



