
जमशेदपुर : केंद्रीय मुखी समाज द्वारा बर्मामाइंस स्थित ट्यूब कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान किये जाने की मांग को लेकर कंपनी के चीफ सिक्योरिटी अफसर को एक मांग पत्र सौंपा गया. मुखी समाज के लोगों के अनुसार कंपनी के पास बसे बस्ती में बड़ी संख्या में युवा वर्ग बेरोजगार है, बेरोजगारी होने के कारण असामाजिक तत्वों के संगती में जा रहे हैं और नशे के रास्ते को अपना रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व में काफ़ी संख्या मे युवाओं का आरएफआईडी कार्ड कंपनी द्वारा बनाया गया था और युवा रोजगार कर रहे थे, लेकिन वर्तमान समय मे उसे लॉक कर दिया गया है और उन्हें काम से भी बैठा दिया गया है. इन्होने कहा कि जब युवा रोजगार से जुड़े रहेंगे तो वे नशे से दूर भी रहेंगे और एक बेहतर जीवन व्यतीत कर पाएंगे. इन्होने जल्द से जल्द कंपनी प्रबंधन से इनकी मांगो को पूरा किये जाने की मांग की है.




