जमशेदपुर: टाटा स्टील, पैलेट प्लांट के चीफ इंदरजीत पॉल और एचआरएम निकिता मजूमदार के द्वारा पैलेट प्लांट के कर्मचारियों का टीम रविवार को डिमना लेक पंहुची और वहां होने वाले राफ्टिंग ( नौका विहार ) का आंनद उठाया.कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य को व्यवस्थित करने एवं कार्य क्षेत्र में तनाव उत्पन्न होने वाले बीमारियों से दूर रहने के जागरूकता के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौक़े पर पैलेट प्लांट के कमिटी मेंबर विभाकर कुमार, तरुण कुमार टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह, समरेश सिंह, अभिषेक पाण्डेय, आशीष कुमार, समीर मंडल, जिज्ञासा सिंह, रवि कुमार, कुलदीप महतो, कार्तिक प्रधान, मिन्नू कुमारी, विश्वाजीत साहू, शुभम आनंद,आयुष सिंह आदि उपस्थित थे.














