बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 20 लाभुकों के बीच दुधारु गाय का वितरण विधायक समीर महंती ने किया. झारखंड सरकार पशुपालन विभाग द्वारा निम्न अंशदान पर सब्सिडी मे दी जा रही है. जिसमे मनरेगा के तहत गाय के रहने के लिए एक शेड का भी निर्माण के लिए योजना दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
विधायक श्री महंती ने कहा कि हेमंत सरकार सीएम पशुधन विकास योजना के तहत गाय उपलव्ध कराकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है. इस योजना के लाभुक गाय पालन कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बने. इसमौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश साहु, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, पशुपालन पदाधिकारी राजेश कुमार, रास बिहारी साव, अरुण बारिक, मदन मन्ना, राजीव लैंका, बापी साव, झंटु प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.














