
गालूडीह : गुरुवार को गालूडीह थाना क्षेत्र के घाटर ब्रिज में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ ने जान दे दकर खुदकुशी कर ली है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. वहीं उसका शव पटरी के बीचों बीच फंसा हुआ मिला था. सूचना के बाद आरपीएफ और गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे पोल संख्या 226/17-19 में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जांच चल रही है.




