गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत गुरुवार को विधायक समीर महंती ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया. विधायक श्री महंती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि हेमंत सरकार सभी कार्ड धारियों को एक एक साड़ी और एक एक धोती / लूंगी मात्र 10 रूपए प्रति वस्त्र के हिसाब से सरकार मुहैया करा रही है. जो कार्डधारी हरा राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड या लाल कार्ड रखते हैं उनको यह सुविधा दी जा रही है.(नीचे भी पढे)
विधायक ने मुख्यमंत्री के इस विजन और उनकी सोच को सामने रखा और कहा कि सरकार अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को जोड़ना चाहती है, जिससे कि अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति इसका फायदा उठा सके. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया, गुड़ाबांदा खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख शुभजीत मुंडा, जिला परिषद शिवनाथ मांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुराई टुडू, पूर्व जिला परिषद बेलबती मुर्मू, बुकाईं सोरेन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपद टुडू, बालीजुड़ी मुखिया कड़िया हेम्ब्रम, उप मुखिया स्वपन साव, पद्म बेरा, पलास पांडा समेत अन्य उपस्थित थे.




