
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर और गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन में ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय महिला राजनगर तुमुंग निवासी पार्वती मुदी ने जान दे दी. उसने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि तुमुंग निरासी पार्वती मुदी आदित्यपुर के बास्कोनगर में रहती थी. बताया जाता है कि वह काफी दिनों से पूजा पाठ में ही व्यस्त रहती थी. (नीचे भी पढ़ें)
वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी जबकि वह पूजा पाठ करते रहती थी. इसके बाद अचानक से मंगलवार की सुबह उनकी लाश मिल गयी. वह रेल पटरी पर कटी हुई पायी गयी. शव के हालात को देखकर यह बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है. परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



