
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर रांची में मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी. उन्होंने इस मौके पर बड़ी घोषणा की, जिसके तहत उन्होंने कहा कि अगला दो सालों में जरूरतमंदों के लिए घर बनाया जायेगा. 15000करोड़ रुपये की लागत से अबुआ आवास योजना की शुरुआत करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक मजबूत राज्य बनाने के लिए मेहनत कर रहे है और अपने वादों को पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सभी को तीन कमरों का मकान देने का वादा किया था. इस वादे को पूरा करते हुए अबुआ आवास योजना को बनाया जायेगा. सरकार अपने खर्चें पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से सबको मकान बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने, पुलिसकर्मियों को अवकाश लाभ देने, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने और योजनाओं को घर-घर तक ले जाने जैसे कुछ कदम उठाये है. स्थानीय नागरिकों के फायदे के लिए 38 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकाल बनाएगी सरकार – उन्होंने बताया कि वितीय वर्ष 2022-2023 में 33 लाख छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्तियां दी गयी है जिस पर 724 करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि 2.50 लाख छात्रों को मैट्रिक के बाद की छात्रवृत्तियां दी गयी है जिस पर 315 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. सरकार छात्रों के लिए आधुनिक बहुमंजिला छात्रावास भी बना रही है जो आधुनिक पुस्तकालयों से सुसज्जित होंगे. सीएम सोरेन ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य के 80 मंडलों में मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू की गई है. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के प्रावधानों में छूट दी गयी है. सरकार अपने कर्मचारियों की समयबद्ध तरीके से पदोन्नति भी कर रही है. उन्होंने बताया कि 35 लाख लाभार्थियों को विभिन्न मदों में पेंशन दी जा रही है और जुलाई 2023 तक पेंशन देने पर 1400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्र सरकार पर साधा निशाना – उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को केंद्र सरकार से अपेक्षित मदद नहीं मिली, फिर भी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना और झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से किसानों को हर संभव मदद देने की कोशिश की. सरकार हर स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



