
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इतनी भीड़ उमड़ी की सड़क जाम हो गया. आदित्यपुर के खरकई पुल से लेकर जुगसलाई मोड़ तक जाम की स्थिति बन गयी. गाड़ियां रेंगने लगी. लोग जाम से परेशान हो गये. बिष्टुपुर पीएम मॉल के मूवी गदर 2 को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़ें)

हालात यह देखा गया कि पीएम मॉल की ओर जाने वाले सारी सड़क जाम हो गया था. लोग इस जाम में फंसे नजर आये. हर कोई परेशान हाल नजर आया. पीएम मॉल में घुसने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. यहां भी सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी. पुलिस को भी यातायात को दुरुस्त कराने में परेशानी रही. शाम से लेकर देर रात तक जाम लगा रहा. सारे लोग परेशान नजर आये.



