
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित कृष्णा नगर में ममता देवी के घर में बीती रात चोरों ने ताला काटकर पांच लाख रुपये के जेवरात और पचास हजार रुपये नगद एवं नई हीरो गाड़ी की कीमत लगभग एक लाख है, लेकर फरार हो गये. ममता देवी के छोटे बेटे का निधन लगभग डेढ़ माह पूर्व हुआ था, उस समय पूरा परिवार कह रहा था कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है. रोती बिखलती ममता देवी ने कहा जन और धन दोनों मेरा लुट गया. लूटकर सारे लोगों का हाल खराब हो चुका है.




