
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले वर्ष 15 अगस्त 2022 से शुरु किये गये प्रधानमंत्री टीबी फ्री इंडिया अभियान को एक वर्ष पूरे हो गये है. इस अवसर पर टीबी मरीजों के बीच 13वें महीने का एक महीने का राशन और दवा उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा उपस्थित टीबी मरीजों के बीच बांटा गया. इस अभियान में रेड क्रॉस के सहयोगी विकास सिंह, महेश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मंच की वीणा अग्रवाल, सुशीला खीरवाल, पूरबी घोष, हिमालया स्टील सहित रेड क्रॉस के पेट्रन व सक्रिय सदस्य उपस्थित थें, जिन सभी ने मिलकर 100 टीबी मरीजों को पोषण पैकेट का उपहार प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान जिला टीबी नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने टीबी मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया. (नीचे भी पढ़ें)

साकची रेड क्रॉस भवन में डीसी ने किया झंडोतोलन – इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने साकची में झंडोतोलन के दौरान कहा कि रेड क्रॉस की आधारभूत संचरना और यहां से जुड़े लोग इसकी मजबूती को बता रहे हैं, इस शाखा को अभी हाल में राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड भी प्राप्त हुआ है जो कि संस्था के कार्यों को बता रहा है, आशा करता है कि यह संस्था मानवता की सेवा में और आगे बढ़े और अधिक से अधिक लोगों के लिए सहयोगी बने. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, बालमुकुन्द गोयल, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह, रक्तदान अभियान प्रमुख अरुण बाकरेवाल, पेट्रन अशोक भालोटिया, दीपक भालोटिया, नरेश कावंटिया, प्रभाकर सिंह, दिवाकर सिंह, मुकेश मित्तल, नरेश मोदी, महेश अग्रवाल, मनोज कुमार बागड़ी आशुतोष पारीक, विकास अग्रवाल, संजय कसेरा, डॉ विनय कृष्णा, बीएन गुप्ता, चन्द्रमोहन सिंह, अयुब सिद्धकी, अजहर खां, विजय आनन्द मूनका, श्रवण देबुका, सुशील खीरवाल, वीणा अग्रवाल, रेड क्रॉस कार्यकर्ता डीके घोष, एजाज अहमद, दीपक शर्मा, शान्ता अधिकारी, सरस्वती सरकार, श्रवण सिन्हा, गीता सिंह, अशोक सिंह, समीर सरकार मुख्य रूप से उपस्थित थें. रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. (नीचे भी पढ़ें)

गोपाल मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी ने दी एंबुलेंस सेवा – जिला के मुख्य राष्ट्रीय समारोह के समापन के साथ ही रेड क्रॉस का चार दिवसीय फर्स्ट एड सह एम्बुलेंस सेवा का समापन भी गोपाल मैदान बिष्टुपुर में हुआ. मुख्य समारोह के दौरान अत्याधिक गर्मी पड़ने तथा गिली जमीन से भाप निकलने के लिए परेड़ में शामिल स्कूल से जुड़े दलों की टुकड़ी के अनेकों बच्चे गश खाने लगे, जिन्हें तुरन्त ही रेड क्रॉस के वातानुकुलित एम्बुलेंस में लाकर उन्हे वहीं आराम में रखकर प्रर्याप्त मात्रा में ओआरएस एवं ग्लूकोज प्रदान किया गया. रेड क्रॉस के कार्यकर्ता लगातार नजर रखे हुए थे तथा समय रहते बच्चों को संभालते व उन्हें प्राथमिक सहायता प्रदान करते. फर्स्ट एड सेवा में रेड क्रॉस के राधेश्याम कुमार, एजाज अहमद, सरदार बलविन्दर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, श्याम कुमार ने भूमिका निभायी.



