जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के हिल व्यू कालोनी में दोस्त के घर रहने आया युवक की छत से गिरकर इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर को मौत हो गयी. वहीं दोस्त दीपक ने बताया कि वह हिल व्यू कालोनी में रहता है. वहां उसका दोस्त अमरीश दत्ता (31 वर्ष) सोमवार को उसके घर रहने के लिए आया. जहां रात को खाना खाने के बाद दोस्त छत पर एलबेस्टस के घर में सोने चला गया. वहीं कुछ देर बाद रात 2 बजे दीपक के पिता की नींद खुली तो पता चला कि दीपक का दोस्त जमीन पर गिरा हुआ है. उस वक्त उसकी सांसे चल रही थी. आनन फानन में घर वालों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इसकी जानकारी उसके परिवार को दे दी गयी है. मृतक फर्नीचर का काम करता था. उसका परिवार पटमा के मचा गांव में रहता है. वहीं दोस्त ने बताया कि भर्ती के दौरान ही डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी स्थिति ठीक नहीं है, उसे रांची रेफर करना होगा. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. वहीं उसे गंभीर चोटे लगी थी. उसके सिर और कान से खून निकल रहा था. मौत के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दी है.



