• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 10, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur school college independence day – जमशेदपुर के विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, किया झंडोतोलन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में किया गया झंडोतोलन, प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं –
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में झंडोतोलन किया गया. झंडोतोलन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार के द्वारा किया गया जिसमें समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थी उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार ने देश के आज़ादी के खातिर शहीद हुए सभी देश भक्तो की शहादत पर अपने विचार रखें और देश के स्वतंत्रता के बारे में किस तरीका से लड़ाई लड़ी गयी थी, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी और आज़ादी के 77वे साल की शुभकामनाये सभी को दी. विद्यार्थियों के तरफ से देशभक्ति गीत और अन्य कार्यक्रम रखे गए. (नीचे भी पढ़ें)

जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में झंडोतोलन – जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर आरजे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पूनम झा, विद्यालय के सचिव रमन झा, प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप प्राचार्या सुमन शर्मा, आकांक्षा दुबे, हिमांशु ,सिमरन, प्रीतिका, गुड़िया, काजल, रजनी, आशा, सुष्मिता, पीएन शर्मा, अलका, शीतल, प्रिया, कमलकांत शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रिया मालाकार और श्रुति कुमारी ने किया. इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने की परेड – मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के प्रागंण में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 77वां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम शिशु, बाल, किशोर तथा कन्या भारती के भैया बहनों के द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखन सोरेन के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु पति, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागबेड़ा नगर संघचालक डॉ. महेंद्र प्रसाद, झारखंड कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी संतोष साहू, विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, आचार्य जी दीदीजी, तथा विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर, भारत माता पूजन के साथ हुआ. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने झंडोतोलन किया. इस अवसर पर भैया बहनों ने कई आकर्षक नृत्य, देशभक्ति गीत, भाषण, घोष तथा परेड आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने देश से प्रेम करने की बात कही. वहीं अध्यक्ष अरविंद सिंह ने परिवार के महत्व को समझाते हुए कहा कि कुछ बाहरी ताकतें हमें अपने संस्कार तथा परिवार से दूर कर हमें कमजोर करना चाहती हैं, इन ताकतों से हमें मजबूती के साथ लड़ने की आवश्यकता है, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, कुलपति ने सिदगोड़ा और बिष्टुपुर कैंपस में किया झंडोतोलन
77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. सिदगोड़ा और बिष्टुपुर दोनों कैंपस में कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने झंडोतोलन किया. इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा- “हम देश की खुली फ़िज़ा में सांस ले रहे हैं, जो सारी बाधाओं को पार करते हुए आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. वह दिन भी दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में पुनः अपनी पहचान बना लेगा. भारत का शाब्दिक अर्थ ही है “भा-रत अर्थात् जो ज्ञान में रत है” सितम्बर माह में यूनिवर्सिटी सिदगोड़ा कैंपस में शिफ्ट हो जाएगी / विश्वविद्यालय राजभवन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा हासिल करेगा. इस अवसर पर बहुप्रतीक्षित घोषणा करते हुए कुलपति ने स्पष्ट कर दिया कि अगले माह सितम्बर में निश्चित रूप से यूनिवर्सिटी सिदगोड़ा कैंपस में शिफ्ट हो जाएगी और यूनिवर्सिटी का ये कैंपस भी क्रियाशील हो जाएगा. उन्होंने बताया कि एक बड़े भू भाग पर स्थित इस कैंपस में यूनिवर्सिटी की गतिविधियों के लिए आवश्यक ऑडिटोरियम, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल रूम, कांफ्रेंस हॉल आदि की भी व्यवस्था की जाएगी या निर्माण किया जायेगा जिससे विश्वविद्यालय राजभवन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा हासिल कर सके. यूथ पार्लियामेन्ट डिबेट के लिए पूरे झारखंड की दस छात्राओं में हमारी यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का चयन किया गया . विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि वोकेशनल कोर्सेज के अलावा एक वर्ष के सर्टिफिकेट कोर्स एड ऑन के रूप में शुरु किए गए हैं. ये सामान्य डिग्री के साथ किए जा सकते हैं और इनकी फी बहुत ही कम है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स, प्लान्ट टीशू कल्चर टेक्नोलॉजी, फूड माइक्रो बायोलॉजी, फोरेन्सिक साइन्स, सेरीकल्चर, इवेन्ट मैनेजमेन्ट, मशरूम कल्टीवेशन टेक्नॉलाजी, कथक, गिटार, गुड्स एवं सर्विस टैक्स एवं डिजिटल मार्केटिंग आदि कोर्स के द्वारा छात्राओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. इतना ही नहीं प्लेसमेन्ट सेल के अर्न्तगत आईटी साइन्स की छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए इन्हें अपने ही क्षेत्र में नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं. इससे यहां के छात्राओं को नौकरी के लिए झारखण्ड से बाहर के राज्यों में जाना नहीं पड़ेगा. आईटी साइन्स, जेनेरिक, वेदान्ता, विप्रो और कॉनसेन्ट्रिक में भी छात्राओं का प्लेसमेन्ट हुआ है. बीएससी की 13 छात्राओं का वेदान्ता में एवं कुछ छात्राएं आईआईएम के लिए चयनित हुई हैं. आरवीएस, आरबीएस ट्रांसमिशन, आईडीटीआर, आइडा आदि संस्थानों के साथ एमओयू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार है. छात्राओं को एनइपी- 2020 के अनुरूप प्रौद्योगिकी कौशल का विकास करना मुख्य उद्देश्य है. चूंकि सिंहभूम क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र है इस से यहां की छात्राओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. शोध कार्य को महत्ता देते हुए हाल ही के कुछ महीने पहले पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में कुल 120 अभ्यर्थो शामिल हुए. रिसर्च एण्ड डेवलेपमेंट सेल का गठन किया गया है जो गुणात्मक शोध को सुनिश्चित करेगी. शोधार्थियों को उच्चस्तरीय प्रयोगशाला की सुविधा के साथ शोध के अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा. मानविकी, विज्ञान एवं कॉमर्स संकायों में ‘जर्नल’ के प्रकाशन के लिए पहल किए जा रहे है. शोधकार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी संकायों के द्वारा आरएसी संपन्न हुआ. वाणिज्य संकाय की ओर से 6 दिनों तक पोस्ट बजट पर चर्चाएं हुई. सभी विभागों को मिलाकर यूनिवर्सिटी में 15 से ज्यादा छात्राओं ने नेट और कुछ ने तो जेआरएफ में सफलता पाई है. देश भर में हो रही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी छात्राओं को सफलता मिली है. परीक्षा विभाग द्वारा समय पर परीक्षाओं का होना भी हमारी बड़ी उपलब्धि है. आज हमारी छात्राएं देश – विदेशों में भी अध्ययन के लिए जा रही हैं. टिस्को अप्रेंटिस में विज्ञान की छात्राओं ने बाजी मारी है तो रसायन विज्ञान की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. राष्ट्रीय स्तर का युवा कॉन्क्लेव 2023, 1 और 2 जून, 2023 को आयोजित किया गया था. यूथ पार्लियामेन्ट डिबेट के लिए पूरे झारखंड की दस छात्राओं में हमारी यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का चयन किया गया था. बीएससी केमिस्ट्री की बसुंधरा मंडल, अंशिका मंडल तथा बायोटेक से मरिषा पांडेय चुनी गयी थीं. विश्वविद्यालय के अधिकारियों का अहम योगदान
कुलपति ने रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र कुमार जायसवाल, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर जावेद अहमद, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रमणियन, डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा, डीओ डॉ सलोमी कुजूर, प्लेसमेंट सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. रत्ना मित्रा, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. सनातन दीप, सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्षों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद भी दिया. संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देश के विविध रंगों की छटा बिखेरी
संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जो देशभक्ति के रंग में रंगे थे. संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप और विभाग की छात्राओं ने देशभक्ति सामूहिक गीत गाए और सुधा दीप के नेतृत्व में नृत्य और विशेषकर, रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका ने सबको भाव विह्वल कर दिया. धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र जयसवाल ने और मंच संचालन डॉ. नूपुर और डॉ. मनीषा ने किया. कार्यक्रम में सभी विभागों की छात्राएं और मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस – जमशेदपुर के रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिमना लेक पर आजाद परिंदे नामक प्रोजेक्ट के तहत पक्षियों को पिजरों से आजादी दी. कार्यक्रम में 50 पंक्षियों को पिंजरे से मुक्त किया गया. रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी, आरएसी एन एम कॉलेज और आरएसी डीबीएमएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jmm : जमशेदपुर में झामुमो ने पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन को किया याद, दी गयी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur jmm : जमशेदपुर में झामुमो ने पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन को किया याद, दी गयी श्रद्धांजलि

September 10, 2026
jamshedpur sonari gurudwara-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 12-13 को मनेगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव,श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी व ढाडी जत्था करेंगे कीर्तन, दोनों दिन लगेगा अटूट लंगर
खबर

jamshedpur sonari gurudwara-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 12-13 को मनेगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव,श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी व ढाडी जत्था करेंगे कीर्तन, दोनों दिन लगेगा अटूट लंगर

September 10, 2026
Tata steel meramandali green initiative : भारत की अपनी तरह की पहली कोक ओवन गैस इंजेक्शन परियोजना के साथ मेरामंडली में टाटा स्टील ने सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग की दिशा में बढ़ाया कदम, परियोजना से जीवाश्म ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद
खबर

Tata steel meramandali green initiative : भारत की अपनी तरह की पहली कोक ओवन गैस इंजेक्शन परियोजना के साथ मेरामंडली में टाटा स्टील ने सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग की दिशा में बढ़ाया कदम, परियोजना से जीवाश्म ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद

September 10, 2026
Next Post

Jamshedpur Loyola school : एसएसपी प्रभात कुमार ने लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों से की बात, कहा- जीवन में आगे बढ़ने के लिए श्रेष्ठ प्रेरणा मिलनी जरूरी

Adityapur anmol besra shraddh :  भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल उर्फ चीकू का बुधवार को हुआ श्राद्ध, विगत 4 अगस्त को चांडिल के शहरबेड़ा में हुए सड़क हादसे में हो गयी थी मौत

Jamshedpur court order - जमशेदपुर कोर्ट का दो फैसला, 1. पोटका में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला टेम्पो चालक दोषी करार, 2. जुगसलाई में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला साक्ष्य अभाव में बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

jamshedpur rural- हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी,12 सितंबर से चलेगा हस्ताक्षर अभियान, ग्रामीणों को जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की घोषणा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News