जमशेदपुर : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में अमर शहीद, नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार के पिता व सेना के रिटायर्ड सूबेदार नवीन कुमार, असम राइफल्स के शहिद श्रीनिवास राव की पत्नी पी पद्मजा राव एवं ऑपरेशन पवन के शहीद जितेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र मिथिलेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ, जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को पंच प्राण की शपथ दिलाई. इस अवसर पर शिलापट्ट स्थापित कर शहीदों का सम्मान किया गया एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अमृत कलश में शहीदों के नाम पर एकत्र की गई मिट्टी को अमृत कलश में जमा किया गया. उक्त अमृत कलश को राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग को रांची भेजा जाएगा.(नीचे भी पढ़ें)
उक्त कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक,सीएमएम, कार्यालय सहायक, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, डे एनयूएलएम के प्रशिक्षु एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.




