जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा सिविल जज के 138 पदों के लिए बहाली निकाली गई है. अभ्यर्थी 21 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर निर्धारित की गई है. वहीं परीक्षा शुल्क 27 सितंबर तक जमा कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि संकाय में स्नातक(एलएलबी) उत्तीर्ण होना आवश्यक है. (नीचे भी पढे़ं)
साथ ही अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत निबंधित होना अनिवार्य हैं. एससी, एसटी और महिलाओं को उम्र सीमा में तीन साल की छूट दी गई है. वहीं नि:शक्त अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी गई है. जेपीएससी द्वारा आयोजित लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से इन पदों पर बहाली होगी. आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर तथा झारखंड न्यायालय के निर्देश पर प्रांरभिक परीक्षा ली जाएगी. प्रांरभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की होगी. इसमें पास अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा होगी. इसमें चार पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का और प्रत्येक पेपर तीन घंटें को होगा.




