
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 के गैस गोदाम के समीप समतानगर के प्रवेश पथ के समीप लगभग तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति योजना की सप्लाई वाली पाइप फट गयी है. इससे वहां पर लाखों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि तीन वर्षों में उन लोगों ने कई बार मौखिक रूप से बगल में ही स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में जाकर इसकी शिकायत किये है लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुनने वाला नहीं है. लगातार सड़क में पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां लाखों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद होता है. इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थान में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है जिसके लिए लोगों को पानी की दिक्कत भी लगातार हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय जाने वाले बच्चों का कपड़ा पानी के छींटे से खराब हो जाता है जिससे विद्यालय में शिक्षक के द्वारा उन्हें डांटा और फटकारा जाता है. स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चार वर्ष हो गए स्थानीय विधायक क्षेत्र में एक बार भी झांकने तक नहीं आए कि क्षतिग्रस्त पाइप होने की शिकायत कर सके. स्थानीय लोगों को भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो वे सभी बस्तीवासी आपस में पैसा इकट्ठा करके इसकी मरम्मत स्वयं करवाने का कार्य करेंगे. इसमें मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, जगन यादव, महेश प्रसाद, अश्वनी सिंह, राजेश शर्मा, मोनू भगत, राकेश सिंह, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.




