बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत के भूतिया गांव में बीआई क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बहरागोड़ा एकादश और मुर्मू स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. बहरागोड़ा एकादश ने प्रतियोगिता जीती. विधायक ने विजेता बहरागोड़ा इलेवन टीम को 20,000 रूपए ओर ट्रॉफी और उप विजेता टीम मुर्मू स्पोर्टिंग क्लब को 15,000 रूपए ओर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. वहीं प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान पर रहे हुलखरा फुटबॉल काशीडीह टीम और बनकांटी फुटबॉल फुटबॉल टीम को 10,000 रूपए और ट्रॉफी प्रदान की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, सीओ जितराय मुर्मू, मुखिया शिवचरण हांसदा,भूतिया मुखिया विधान चंद्र मांडी,बड़ागारिया मुखिया राम मुर्मू,बिशु ओझा,मिथुन कर,विशाल बारीक,कमेटी के अध्यक्ष नाने बास्के,श्याम पद मांडी,सुनाराम हांसदा,सीताराम मांडी,दशरथ हांसदा,श्याम चंद्र टुडू,खुदीराम मांडी, खुदीराम हांसदा,मोहन हांसदा,जागो हंसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




