
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 यूजी सेमेस्टर- वन में नवनामांकित विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है. चांसलर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के पश्चात ही नामांकन मान्य होगा. जांचोपरांत यह देखा गया है कि घाटशिला महाविद्यालय में 16 अगस्त तक यूजी सेमेस्टर वन में 1903 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन करवाया जिनमें 1528 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवा लिया. शेष 375 विद्यार्थी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएं हैं ऐसे विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉक्टर आर के चौधरी ने सूचना देकर 3 दिनों के अंदर 19 अगस्त तक पोर्टल पर पंजीयन करवा लेने का निर्देश जारी किया है. नहीं तो इनका नामांकन मान्य नहीं होगा.



