रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की चक्रधरपुर शाखा की ओर से गुरुवार को सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान राजस्थानी वेशभूषा में सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों से महोत्सव को और मनमोहक बना दिया. समिति की प्रदेश अध्यक्ष मंजु खंडेलवाल ने बताया कि सावन सिंधारा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इससे समाज में परस्पर प्रेम की भावना बढ़ती है. इस अवसर पर महिलाओं ने नृत्य, संगीत एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सचिव प्रभा पाड़िया, कोषाध्यक्ष सुशीला खिरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं. मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की चक्रधरपुर शाखा की अध्यक्ष वंदना भगेरिया, अनिता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सीमा खिरवाल, नम्रता केडिया, अंजलि मोदी, अनिता काबरा समेत काफी संख्या में समिति की सदस्य उपस्थित रहीं.



