आदित्यपुर : आदित्यपुर कॉलोनी को जोड़नेवाले रेलवे अंडर ब्रिज का पश्चिमी टनल एक से पंद्रह सितंबर तक बंद रहेगा. रेलवे ने सरायकेला एसडीओ को इसकी जानकारी दे दी है. इस दौरान बता पश्चिमी टनल की सड़क की मरम्मत की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि आदित्यपुर रेल अंडरब्रिज की सड़क जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने भी उक्त सड़क की मरम्मत के लिए रेलवे को पत्र लिखा था. अब रेलवे ने उक्त टनल से होकर गुजरनेवाली सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है, जिसका काम 1 सितंबर से आरंभ होकर 15 सितंबर तक चलेगा. 16 सितंबर से पुनः उक्त टनल मार्ग जनता के लिए खोल दिया जाएगा. सूचना के अनुसार इस दौरान टनल का पूर्वी हिस्सा राहगीरों के लिए यथावत चालू रहेगा. रेल प्रबंधन ने एसडीओ के साथ ही जन कल्याण मोर्चा से भी उक्त अवधि में ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग की अपील की है.(नीचे भी पढ़ें)
जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने उक्त अवधि में आम लोगों से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने अपील की है कि उक्त अवधि में जाम की स्थिति ना बने, इसको लेकर राहगीर विशेष सतर्कता बरतें और अपनी बारी आने पर ही वाहनों को टनल से पर करायें, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति नहीं आये.














