
जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के 24 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर जबरदस्त चुनाव प्रचार चल रहा है. चुनावी प्रक्रिया के तहत इ-वोटिंग चल रही है. रविवार तक लोग इ-वोटिंग कर सकेंगे. बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर लोग इ-वोटिंग कर रहे है. हालांकि, टीम विजन यानी अध्यक्ष अशोक भालोटिया और सुरेश सोंथालिया के विरोधी खेमे को इस इ-वोटिंग पर कड़ी आपत्ति है और कहा जा रहा है कि इ-वोटिंग के जरिये मतदाताओं को दबाव बनाया जा रहा है. दूसरी ओर, 24 सितंबर को होने वाले बैलेट पेपर से चुनाव में टीम भालोटिया और टीम विजन ने अपनी मजबूत दावेदारी की है. इसके लिए दोनों समूह ने अपनी ताकत झोंक दी है. टीम भालोटिया की ओर से अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया के साथ महामंत्री के उम्मीदवार भरत वसानी समेत अन्य लोग लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है. साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी के डोर टू डोर प्रचार चल रहा है

जबकि टीम विजन के लोगों ने भी गोलमुरी, बाराद्वारी में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर अपने समर्थन में व्यवसायियों से वोट करने की अपील की. जनसम्पर्क अभियान में लिपू शर्मा, मुकेश मित्तल, श्रवण कुमार काबरा, श्रवण कुमार अग्रवाल (देबुका), पवन अग्रवाल, विनोद शर्मा, अजय कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आशीष मित्तल, आशुतोष अग्रवाल, बिनोद कुमार अग्रवाल, मोतीलाल शाव, दीपक अग्रवाल, नीलेश राजगढ़िया, ओम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश कुमार मित्तल, परमेन्द्र शर्मा, पंकजचवचरिया, रामनाथ गौड़, संजीत जैसवाल, उमेश ख़िरवाल, शुशील मित्तल, शुशील कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार सराय वाला, विमल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विकास सिंघानिया, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ो चैम्बर सदस्य शामिल थे.



