
देशभर में प्याज की कीमतों में उबाल है. जहां झारखंड में प्याज की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रहा है. जहां 50 से 65 रुपए प्रति किलो प्याज का कीमत हो गया है. इधर झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने को लेकर विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए तत्काल सभी जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी करने का ऐलान कर दिया है. वहीं उन्होंने सरकार के विशेष फंड का प्रयोग करते हुए प्याज पर सब्सिडी देने की भी बात कही है. मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्याज की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है. वहीं मंत्री ने साफ कर दिया है कि वे चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर प्याज की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने की अपील करेंगे वही मंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में पहल करें ताकि आम लोगों को प्याज की बढ़ी कीमतों से निजात दिलाया जा सके. वैसे झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में अगर सरकार जल्द ही प्याज की बढ़ी कीमतों पर लगाम लगाने का रास्ता नहीं ढूंढती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है. वैसे प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्षी दल आंदोलन पर उतर आए हैं.




