• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-corona-effect-कोल्हान के 1.50 लाख मजदूर हो गये बेरोजगार, लॉकडाउन व कोरोना काल में कंपनियों में नौकरियों पर आफत, सरकारी एजेंसी जियाडा का सर्वे में हुआ खुलासा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोरोना की सबसे ज्यादा मार ऐसे मजदूरों पर पड़ी है जो स्मॉल (छोटे) और मीडियम (मझोले) साइज की कंपनियों में काम करते हैं. बडी कंपनियों के स्थाई कर्मचारियों को छोड़ बाकि सब पर मार पड़ी है. कोल्हान की 80 फीसदी कंपनियों में उत्पादन बंद है और मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. सर्वाधिक खराब स्थिति कॉन्ट्रैक्ट (ठेका) और डेली वेज मजदूरी (दिहाडी) पर काम करने वाले मजदूरों की है, जिन्हें पिछले तीन माह से कोई वेनत नहीं मिला है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत जमशेदपुर स्थित अधिकतर कंपनियों के मजदूर बेरोजगार हैं. टाटा समूह की कंपनियों समेत दूसरी कंपनियों में काम करने वाले 50 साल से अधिक अस्थाई मजदूरों को कोरोना के दौर में नौकरी से छुट्टी दे दी गई है. कुछ ही कंपनियों में स्थाई कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल रहा है. झारखंड सरकार की औद्योगिक इकाइयों की संस्था जियाडा, जिसको पहले आयडा कहा जाता था, उसने एक सर्वे किया है. झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (जियाडा) आदित्यपुर की ओर से कोरोना के पहले कोल्हाने समेत रज्य के सभी जिलों में रोजगार पर एक सर्वे किया गया था. इस सर्वे के अनुसार कोल्हान में लॉकडाउन के ठीक पहले 228420 मजदूर विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे थे. इन मजदूरों में स्थाई कर्मचारियों के साथ कॉन्ट्रेक्ट और डेली वेज के मजदूर भी शामिल हैं. लेकिन लॉकडाउन के बाद डेढ़ लाख मजदूरों की नौकरी चली गई है. इन डेढ़ लाख कर्मचारियों में एक लाख 40 हजार कॉन्ट्रेक्चुअल (ठेका) और डेली वेजेज (दिहाड़ी) के मजदूर हैं जो आज के समय में पूरी तरह से बेरोजगार हैं और घर चलाने के लिए एक पैसा कही से नहीं आ रहा है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में 35 हजार के करीब स्थाई मजदूर हैं, जिनमें से एक चौथाई की नौकरी चली गई है. जो बचे हैं या तो उन्हें सैलरी नहीं मिल रही या बहुत कम मिल रही है. जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक रंजना मिश्रा बताती हैं कि कोरोना का असर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पर काफी पड़ा है. क्षेत्र की 1397 औद्योगिक इकाइयों में केवल पांच सौ में ही कुछ काम हो रहा है. बाकी कंपनियां बंद पड़ी हैं. ऐसे में मजदूरों पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है.

जमशेदपुर की कई कंपनियां मुश्किल दौर में
एमएसएमइ के साथ ही जमशेदपुर की कई बड़ी कंपनियां भी इस मुश्किल दौर में आपने कॉन्ट्रैक्चुअल (ठेका) और अस्थाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है. यही नहीं स्थाई कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की गई है, जो मामला डीएलसी तक पहुचा है. पिछले दिनों टिमकेन प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के केवल आधे वेतन का भी भुगतान किया था. बाद में यूनियन ने इसकी शिकायत डीएलसी से की थी.

जानें कहा कितने कर्मचारी बेरोजगार हुए!

  1. पूर्वी सिंहभूम जिला
    कुल ऑपरेशनल यूनिट – 127
    कुल कर्मचारी 116635
    लॉकडाउन से ठीक पहले कार्यरत – 108000
    स्थाई 53357, कॉन्ट्रैक्ट 54912 डेली वेज 8366
    2.जियाडा आदित्यपुर
    कुल ऑपरेशनल यूनिट 973
    कुल कर्मचारी 100950
    लॉकडाउन से ठीक पहले 80075
    स्थाई 34866 कॉन्ट्रैक्ट 60586 डेली वेज 5498
  2. पश्चिम सिंहभूम
    कुल ऑपरेशनल यूनिट 31
    कुल कर्मचारी 3397
  3. सरायकेला
    कुल ऑपरेशनल यूनिट 88
    कुल कर्मचारी 7438
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel by product tata dureco presitigious brand of india : टाटा स्टील के बाइप्रोडक्ट उत्पाद टाटा डूरेको को मिला सम्मान, भारत का सम्मानित प्रोडक्ट बना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel by product tata dureco presitigious brand of india : टाटा स्टील के बाइप्रोडक्ट उत्पाद टाटा डूरेको को मिला सम्मान, भारत का सम्मानित प्रोडक्ट बना

September 1, 2026
Tata steel changes : टाटा स्टील ने किया बदलाव, टीआरएफ के सीएचआरओ बनी शुभ्रा
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel changes : टाटा स्टील ने किया बदलाव, टीआरएफ के सीएचआरओ बनी शुभ्रा

September 1, 2026
Tata workers union committee meeting Hungama : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में जोरदार हंगामा, हाथापायी की नौबत, अध्यक्ष भी कुर्सी छोड़कर उठे, महामंत्री भी भिड़े, देखिये – video

August 31, 2026
Next Post

hindustan-copper-limited-news-एचसीएल के मजदूरों को नहीं मिल रहा काम, भारतीय ठेका मजदूर संघ ने एचसीएल व आईसीसी मउभंडार के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, ucil-news-यूसिल में मारे गये होमगार्ड के परिवार को मिला मुआवजा

jamshedpur-police-action-बकरीद में प्रतिबंधित मांस के दो कारोबारी बिष्टुपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती-video

jamshedpur-police-action-बकरीद में प्रतिबंधित मांस के दो कारोबारी बिष्टुपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती-video

jharkhand-kshatriya-samaj-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के वर्चुअल सावन महोत्सव के ग्रैंड फिनाले का समापन रविवार को, महिलाओं में उत्साह

jharkhand-kshatriya-samaj-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के वर्चुअल सावन महोत्सव के ग्रैंड फिनाले का समापन रविवार को, महिलाओं में उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News