
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इधर जमशेदपुर सीसीआर में मंगलवार को टाइगर मोबाइल और पूजा ड्यूटी के लिए मंगाए गए अतिरिक्त जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी टाइगर मोबाइल के जवानों को 24 घंटा अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही विशेष सुरक्षा बलों को कंट्रोल रूम के साथ संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
जिले भर में लगभग 300 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जहां आवश्यकता के हिसाब से फोर्स रिपोर्ट किया जा रहा है. वैसे जवानों को भी प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सिटी एसपी ट्रैफिक डीएसपी सीसीआर डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.



