चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब इन दिनों जलकुंभी से भरा हुआ है. स्थिति यह है कि अब जलकुंभी तालाब के चारों ओर बढ़ती जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की जल्द साफ सफाई नहीं की गयी तो तालाब जलकुंभी भर जाएगा. कहा की उक्त तालाब पर दैनिक कार्य के लिए ग्रामीण आश्रित है. (नीचे भी पढ़े)
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तालाब की साफ सफाई पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लोगों ने कहा कि चाकुलिया के लोग पूजा, श्राद्ध और अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्य के लिए तालाब आते हैं. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग की है.




