जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से सभी को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. आज कंपनी से विदा लेनेवाले कर्मचारियों में टीएमएल ड्राइवलाइन के दर्शन सिंह, कैब एंड कॉल फैक्ट्री के धनेश्वर साहू, टीएमएल ड्राइवलाइन के जयदीप सरकार, वहीं के सुमित कुमार साहू, व्हीकल फैक्ट्री के अनुपम घोष एवं वहीं के रमेश कुमार सिंह शामिल थे.














