चाकुलिया : दुर्गापूजा के मद्देनजर चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासक मोटाय बानरा ने कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में दुर्गापूजा के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, हाइमास्ट लाइट की व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई. बैठक में नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने नगर प्रबंधकों, कनीय अभियंता व सफाई कर्मियों को त्योहार के सफल संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर सिटी मैनेजर अनंत खलखो, प्रभात मिंज, असीम नाथ, रेणुका महतो, अमित मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.














