जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने बुधवार को जियाडा के संयुक्त सचिव प्रेमरंजन से मुलाकात की. उन्होंने उनको एक ज्ञापन सौंपकर जियाडा (आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले तमाम कारखानों और प्रतिष्ठानों में दुर्गा पूजा से पहले 20 फीसदी बोनस दिलाने की मांग की.उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के तमाम कारखानों में अभी तक बोनस की राशि नहीं मिल पाई है.(नीचे भी पढे)
कर्मचारी साल भर मेहनत करके कंपनी को करोड़ों रुपया मुनाफा देते हैं लेकिन जब बोनस की बात आती है तो कंपनी प्रबंधन 20 फीसदी बोनस देने में आनाकानी करते हैं. उन्होंने अनुरोध किया है कि इस वर्ष अपने स्तर से प्रयास करके तमाम कंपनी मालिक और प्रबंधन को 20 फीसदी बोनस कर्मचारियों को देने का निर्देश दे ताकि मजदूर और कर्मचारी के परिवार में बच्चों के बीच में त्यौहार खुशीपूर्वक मनाया जा सके. दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ इत्यादि तोयौहार में काफी खर्च होता है. अतः महंगाई के इस दौर में किसी भी हाल में जल्द से जल्द 20 फीसदी बोनस दिलाने का प्रयास करें.














