जमशेदपुर : एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर की मासिक बैठक, भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ जमशेदपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य था, वरिष्ठ सदस्य एएम सरकार को उनके 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सम्मानित करना तथा एसोसिएशन के सभी सदस्यों के बीच वार्षिक उत्सव मिठाई कूपन का वितरण करना था. इस बैठक में 80 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढे)

बैठक को सफल बनाने में अध्यक्ष टीएस कालसी, सचिव चमक सेनगुप्ता, सह सचिव शुभ्रल रॉय, कोषाध्यक्ष समरेन्द्र सरकार, प्रोबीर दत्ता, एनसी माटालिया, महेंद्र महतो, सुदीप बेरा एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा. अध्यक्ष श्री कलसी, सचिव चमक सेनगुप्ता सभा को संबोधित किए. श्रीनिवास शर्मा ने अवसर जीवन को सुखदायी बनाने का कुछ सुझाव दिए.



