जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल भाजपा के अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम प्रभारी जटाशंकर पांडेय (प्रदेश के कार्य समिति सदस्य भाजपा ) बोड़ाम मंडल प्रभारी मुचीराम बाउरी के उपस्थिति में राज्य सरकार के विफ़लता एवं सूर्या हांसदा के संदिग्ध हत्या का जांच सीबीआइ से कराने की एवं रांची नगड़ी में गरीब आदिवासियों के जमीन को झामुमो सरकार द्वारा हड़पने के विरुद्ध में, एक जोरदार जनप्रदर्शन एवं बोड़ाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम को संबंध करते हुए मुख्य अतिथि जटाशंकर पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चा पर पर विफल है ये सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या हो रही है.(नीचे भी पढ़े)

महिलाओं के साथ बलात्कार हो रही है गांव के किसान लूटे जा रहे हैं, ऐसी सरकार का रहना उचित नहीं है. इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुचीराम बाउरी का कहना की जिला में दिन दहाड़े लुट हत्या डकैती हो रही ओर प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है. बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने निम्न समस्याओं को जोरदार ढंग से सभी के सामने रखा. बोड़ाम प्रखंड में कस्तूरबाई महिला विद्यालय, मइया सम्मान योजना को अनियमित, पीएम व अबुआ आवास समेत अन्य मसलों को लेकर मांग की गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से , जटाशंकर पांडेय, मुची राम बाउरी, शांतनु मुखर्जी,संजय कर्मकार, बिरेन महतो, बिरंची महतो, सनातन दास, तारणि महतो, मीना तंतूबाई साहित भरी संख्या में बोड़ाम के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए.



