जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में टाटा पावर मैनेजमेंट और टाटा पावर एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित सदस्यों के बीच एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई. इसमें यूनियन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया. टाटा पावर एम्पलाइज यूनियन का चुनाव 26 जुलाई को टाटा पावर प्रांगण मे हुआ था. परिचय के आदान प्रदान के बाद यूनियन मैनेजमेंट के जॉइंट वर्किंग कमिटी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कुल 9 वर्किंग कमिटी का गठन किया गया, जिसमे मुख्यत: स्टेक होल्डर डिवीजन टीम, जॉइंट डिपार्टमेंटल फोरम, स्पोर्ट्स कमिटी, सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति, सुझाव पुरस्कार समिति, अमेनिटी कमेटी, कल्चरल कमिटी एवं आहार समिति है. इस मीटिंग में कंपनी प्रबंधन की तरफ से सीईओ -आईईएल और चीफ जमशेदपुर ऑपरेशंस बासुदेव हांसदा, हेड बिजनेस एचआर जोजोबेड़ा मनीष तिवारी, लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए शुभोजित घोष तथा टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज रॉय, महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, सहायक सचिव सुरेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, कुमार आलोक, राजेश कुमार, आनन्द बाखला व देवशंकर तिवारी, समिति सदस्य मौजूद थे.



