जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के वरिष्ठ नेता बबन राय की पत्नी सुमन राय (45 साल) का गुरुवार की शाम को निधन हो गया. उन्होंने पुणे में अंतिम सांसे ली, जहां उनका इलाज चल रहा था. वे अपने पीछे पति और दो बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका शव शुक्रवार को पुणे से आएगा. इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनायी जाएगी. हृदयघात से उनकी मौत हुई है. इस घटना के बाद उनके परिजन, समर्थक और अन्य लोग उनके सोनारी स्थित आवास में पहुचे और संवेदना प्रकट किया.




