
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी भोग प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया. इस दौरान लोगों को भोग परोसा गया. लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ भोग प्रसाद को ग्रहण किया. जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में पूजा कमेटी के पूरी टीम ने लोगों को भोग की सेवा दी. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी राजीव मंगल, चीफ एचआरएम मुकेश अग्रवाल, चीफ सेफ़्टी नीरज सिन्हा, चीफ मैन्युफैक्चरिंग केपीओ यशवंत पाण्डेय, जीएम टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट रंजन सिंह, चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा, जलपा पारीक, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, अरुण पाठक, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के पूर्व हेड प्रभात शर्मा, मजदूर नेता विजय खान, अनुरंजन सिन्हा, पूरेन्द्र नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ शहनवाज़ आलम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, यूनियन उपाध्यक्ष राजीव चौधरी समेत अन्य लोग शामिल हुए.



