जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 6 में दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर सिंह पर हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने गलत ठहराया है. डीएसपी लॉ एंड आर्डर ने इस घटना को लेकर दी गयी जानकारी को गलत बताया है. हालांकि, खुद रविशंकर सिंह ने गोली चालन की घटना की जानकारी मीडिया को दी थी. इस मामले को लेकर डीएसपी लॉ एंड आर्डर ने कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. इसको लेकर कोई शिकायत भी नहीं हुई है. गोली या खोखा बरामदगी को लेकर जो बाते बताई गयी है, वो भी सही नहीं है. फिलहाल मामले की सत्यता की जांच की जा रही है.



