सरायकेला : सरायकेला खरसावां के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव के रहने वाले बीरबल गोराई उर्फ़ मांगुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बीरबल गोराई मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 09 एफ 4576) पर रघुनाथपुर जा रहे थे. इसी दौरान टाटा-चांडिल-पुरुलिया मुख्य सड़क पर एक ट्रेलर, जो पुरुलिया से टाटा की ओर जा रहा था, पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बीरबल गोराई की मौके पर ही मौत हो गयी. उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर पड़े रहे. चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. (नीचे भी पढे़ं)
सूत्रों के अनुसार, बीरबल गोराई अपने गांव में देशी महुआ शराब की सप्लाई का व्यवसाय करते थे. घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है. ग्रामीण और परिजन इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा और अवैध शराब के मुद्दों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं.



