जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शहर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से दुर्गा पूजा को संपन्न कराने के लिए एवं पूजा समितियो को ससमय सहयोग करने में जो संवेदनशीलता का परिचय जिला प्रशासन के द्वारा प्राप्त हुआ. इसके लिए आभार व्यक्त किया. सभी विसर्जन घाटो में क्रेन की व्यवस्था खासकर डिमना लेक में बहुत ही कम समय में समिति के द्वारा आग्रह करने पर युद्ध स्तर पर कार्य को संपादित कर सुगमता पूर्ण विसर्जन कराने में केंद्रीय समिति को सहयोग प्रदान किया.(नीचे भी पढ़े)
देर रात तक विभिन्न घाटों में वरीय अधिकारी डटे रहे. साकची स्वर्ण रेखा घाट पर पूजा सामग्रियों को नदी में ना प्रवाहित करवा कर उसके लिए अलग कुंड की व्यवस्था कराई गई इसके लिए भी केंद्रीय समिति ने प्रशासन को धन्यवाद दिया. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नॉर्थ जोन प्रभारी नीरज सिंह, प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, परमात्मा मिश्रा अशोक सिन्हा, गौतम प्रसाद, नंद जी सिंह,नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, चमनदीप गिल, प्रदीप दास, ओम्यो ओझा,अभिषेक कुमार ,राघवेंद्र मिश्रा,पी एस माथुर,सुरजीत चौधरी, अर्जुन शर्मा, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.














