नई दिल्ली : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उसने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के लिए सभी शुल्क माफ करने की घोषणा की है. इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा होने की उम्मीद है. यूआइडीएआइ की यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से ही प्रभावी हो चुकी है और यह आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगी. इस कदम से बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट रखने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने विगत 1 अक्टूबर 2025 से अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं. इससे लगभग 6 करोड़ बच्चों को एक वर्ष की अवधि के लिए लाभ मिलेगा. इससे उनके बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट रखने में मदद मिलेगी, इस फैसले से 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट प्रभावी रूप से मुफ्त हो गया है. इससे स्कूल में प्रवेश, स्कॉलरशिप और डीबीटी योजनाओं जैसी सेवाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इससे लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा मिलेगा. विगत 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुकी यह छूट आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगी. इस कदम से बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट रखने में मदद मिलेगी. पहले बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शुल्क लिया जाता था. पहला और दूसरा एमबीयू अगर 5-7 और 15-17 वर्ष की आयु के बीच किया जाता था तो फ्री था. इसके बाद 125 रुपये प्रति एमबीयू का निर्धारित शुल्क लिया जाता था. (नीचे भी पढ़ें)
अब यूआइड़ीएआइ के इस फैसले के बाद 5-17 आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त होगा. इस निर्णय के साथ एमबीयू अब 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए प्रभावी रूप से मुफ्त है. पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड के नियम अलग हैं. पांच साल से कम उम्र के बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक्स को आधार नामांकन के लिए कैप्चर नहीं किया जाता है.














