चाईबासा: चाईबासा में नो-एंट्री विरोधी आंदोलन के पीड़ितों से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मंगलवार को मिले है. उन्होंने 27 अक्टूबर को हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों और जेल में बंद निर्दोष आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति जताई. मधु कोड़ा ने कहा कि आंदोलनकारियों की नो-एंट्री की मांग सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से थी, परंतु प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग निंदनीय है. उन्होंने सभी निर्दोष गिरफ्तार आंदोलनकारियों की रिहाई और घायल परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.



