जमशेदपुर: जमशेदपुर इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी (एलएससी-0534पी) को अहम जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पुन: पंजीकरण फॉर्म भरने की तिथि 1 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई है. बिना विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी, 2026 तक पुनः पंजीकरण बीसीए ,एमसीए , पीजीडीसीए & एमएससीआईएस कार्यक्रमों मे होगा. अत्याधिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी इग्नू वेबसाइट www.jgnou.ac.in पर उपलब्ध है.














