जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में वे एक सांस्कृति कार्यक्रम में भाग लेते दिख रहे है. इस वीडियो की पुष्टि www.sharpbharat.com नहीं करता है. लेकिन इसको ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है और झारखंड पुलिस, जमशेदपुर पुलिस और झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय यानी सीएमओ को टैग किया गया है. इसमें कहा गया है कि जमशेदपुर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास रंगरेलियां मनाते हुए और पैसे उड़ाते हुए. (नीचे भी पढ़ें)
हेमंत है तो हिम्मद, दारोगा का छमिया नाचा, शर्मसार किया, समाज दारोगा ने किया पैसे का बारिश, नचनिया के साथ….. इस वीडियो के आने के बाद सनसनी फैली है. हालांकि, इसको लेकर अब तक पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है और ना ही एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने कोई जानकारी ही साझा किया है. इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हो रही है.







